समुन्नति एवम कान्हा की महिला कृषको के सदस्यों को तीन दिवसीय आवासीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम की पहल

Featured in Online News Blast

मंडला । मध्यप्रदेश राज्य के मंडला जिला की महिला किसानों की खेती में भागीदारी एवं उनकी पहचान को बढ़ाने हेतु तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण की शुरुआत कान्हा कृषि वनोपज प्रोडयूसर कंपनी से जुड़ी चयनित 25 महिला किसानों के साथ गुरुवार से शुरू हुई।

प्रशिक्षण की शुरुआत स्थानीय बी.आर.सी. भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास हुई । देश की चिर-परिचित एवम किसान उत्पादक संगठन FPO की सहयोगी कंपनी”समुन्नति एग्रो फायनेंस सॉल्यूशंस लिमिटेड” एवं कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यूसर कंपनी के संयुक्त प्रयास से होना शुरू हुआ है ।

महिला किसानों के साथ पूरे वर्ष प्रतिमाह विभिन्न विषयों पर अलग-अलग प्रशिक्षणों का आयोजन होता रहेगा। इस दौरान इनके क्षमता वर्धन के लिए जिले से बाहर भी विभिन्न स्थलों पर शैक्षणिक भ्रमण, प्रदर्शन आदि कार्यक्रम को भी सम्मिलित किया गया है।

समुन्नति एग्रो फायनेंस सॉल्यूशंस की कार्यक्रम निर्देशिका गायत्री देवी के अनुसार हमारा उद्देश्य कृषक उत्पादक संगठन की उन महिला सदस्यों को सशक्त करना है जो अपने क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं को मार्गदर्शन देती हैं और अपने क्षेत्र में खेती, व्यवसायिक कृषि कार्य, समेकित खेती, अपनी फसल से उत्पाद का निर्माण करने एवं आसपास की क्षेत्रीय एवं पारिवारिक, एवम महिलाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा आगे बढ़ चढ़कर नेतृत्व करती हैं ।और और अपने स्व-सहायता समूह अपनी कृषक उत्पादक संगठन को आगे बढ़ाने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाती हैै।

कान्हा कृषि वनोपज प्रोड्यसर कंपनी के सी.ई.ओ.रंजीत कछवाहा ने बताया कि ये एक बहुआयामी उद्देश्यों को परिणाम देने वाला प्रयास है जिसमे शासन की योजनाओं के साथ मिलकर कंपनी से जुड़ी महिला किसानों से उनकी फसल खरीदी, उसका प्रसंस्करण, उत्पाद निर्माण, मार्केट लिंकेजेस आदि कार्यों को गति मिलेगी । जब तक महिला किसानों को प्रशिक्षित और सशक्त नहीं कर पाएंगे तब तक कुछ भी बेहतर और बड़ा कार्य कर पाना संभव नहीं है। और ये एक सतत चलने वाली एक दीर्घकालिक प्रक्रिया है इसीलिए अभी इस कार्यक्रम की शुरुआत 25 महिला किसानों के साथ हुई है।

You might also like

Bumper Harvests: Blockchain can benefit the agricultural ecosystem

15 November 2021

Bumper Harvests: Blockchain can benefit the agricultural ecosystem

Featured in FINANCIAL EXPRESS Several tech innovations including AI and ML, are being increasingly launched by enterprises to help farmers enhance...

Samunnati to focus on funding dairy sector

17 November 2014

Samunnati to focus on funding dairy sector

S. G. Anil Kumar, who was one of the founding members of IFMR Trust, has rolled out his agri value...

Unlocking the Potential of India’s Agricultural Sector

29 March 2022

Unlocking the Potential of India’s Agricultural Sector

Featured in THE TIMES OF INDIA Agriculture has been pivotal to India since the dawn of its civilization. With one of...

How financial institutions can plan for climate change

21 November 2023

How financial institutions can plan for climate change

Featured in The hindu businessline V Nivedita talks to AnilKumar SG, founder and CEO, Samunnati Financial Intermediation & Services Private Limited,...